{"_id":"69cc2c29ec0468aa680517ab","slug":"a-woman-was-cyber-cheated-of-rs-420-lakh-by-threatening-to-implicate-her-son-in-a-rape-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160537-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बेटे को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर महिला से 4.20 लाख की साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बेटे को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर महिला से 4.20 लाख की साइबर ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मैं बिजनौर थाने से बोल रहा हूं...तुम्हारा बेटा दुष्कर्म के मामले में फंस गया है। अगर बचाना है तो रुपये डालो। कुछ इन अलफाजों के साथ साइबर ठगों ने महिला को झांसे में लेकर 4.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। धोखाधड़ी पर एहसास होने के बाद पीड़ित ने नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक बाजार मछरट्टा में दिवंगत शैलेश सरन गुप्ता का परिवार रहता है। उनकी रवि लता अग्रवाल का आरोप है कि उनका बेटा सौरभ गुप्ता जलीलपुर ब्लॉक में कार्यरत है। 26 मार्च को उनके व्हाट्सएप नंबर पर अज्ञात नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बिजनौर थाने से संजय अरोड़ा बताया। कहा कि उनका बेटा एक 15 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के केस में फंस गया है। ठग ने बेटे को बचाने के नाम पर रवि लता अग्रवाल को डराया और जल्द पैसे भेजने का दबाव बनाया।
घबराई रवि लता अग्रवाल ने 26 मार्च को अलग-अलग खातों में साइबर कैफे के माध्यम से कुल दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 27 मार्च को फिर से फोन कर आरोपियों ने और पैसे की मांग की। महिला ने एक अन्य खाते में 2.20 लाख रुपये और जमा करा दिए। इस तरह कुल 4.20 रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में जब रवि लता अग्रवाल को शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही अपने बैंक खाते और ट्रांजैक्शन से जुड़े विवरण भी पुलिस को सौंपे हैं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos