सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Leopard terror in Moradabad: Second child attacked in Kanth within 24 hours, condition of fourth grade student

मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक: 24 घंटे के भीतर कांठ में दूसरे बच्चे पर हमला, चौथी की छात्रा की हालत

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Vimal Sharma Updated Wed, 01 Apr 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

कांठ में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चाैबीस घंटे के भीतर दो छात्राएं हमले में जख्मी हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leopard terror in Moradabad: Second child attacked in Kanth within 24 hours, condition of fourth grade student
कांठ में तेंदुए के हमले में घायल छात्राएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चौबीस घंटे के भीतर ही तेंदुए ने कांठ क्षेत्र के ही गांव मिश्रीपुर में घर के अंदर घुसकर चारपाई पर लेटी चौथी क्लास में पढ़ रही आठ साल की छात्रा को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। तेंदुआ उसे खींचकर ले जा रहा था कि भाई के शोर मचाने पर परिजन लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों में भाग गया।

Trending Videos


हमले में गंभीर घायल हुई छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कांठ क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी अवनेश कुमार का घर गांव के अंतिम छोर पर खेतों से सटा हुआ है। उसके घर की बाउंड्री और गेट भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम करीब आठ बजे उसकी कक्षा चार में पढ़ने वाली आठ साल की सबसे छोटी बेटी दीपांशी घर के आंगन में ही चारपाई पर लेटी हुई थी, पास में ही उसका बड़ा भाई विशाल भी बैठा था। तभी अचानक खेतों की तरफ से आए तेंदुए ने दीपांशी पर हमला कर दिया और वह उसे जबड़े में दबाकर खींचते हुए ले जाने लगा।

वह उसे चार-पांच मीटर तक ही ले जा पाया था कि विशाल के शोर मचाने पर मां बबीता देवी, पिता अवनेश शोर मचाते हुए लाठी-डंडे लेकर दौड़े तो तेंदुआ उसे छोड़कर बराबर के गन्ने के खेत में भाग गया। इधर तेंदुए के हमले से दीपांशी गंभीर रूप से घायल हो गई।

शोर सुनकर तमाम ग्रामीण भी एकत्र हो गए। उन्होंने लाठी-डंडे लेकर तेंदुए की काफी तलाश की, मगर वह दूर तक फैले गन्ने के खेतों में ओझल हो गया। सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस भी आ गई। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण गंभीर घायल छात्रा को इलाज के लिए कांठ सीएचसी लेकर आए।

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बता दें कि 30 मार्च की देर शाम भी तेंदुए ने क्षेत्र के गांव महदूद कलमी निवासी अकरम के घर में घुसकर उसकी दो साल की मासूम बेटी सिदरा पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया था।

अभी यह बच्ची मुरादाबाद अस्पताल में ही भर्ती है और ग्रामीण दहशत से बाहर नहीं आ पाए थे कि वहीं मंगलवार की देर शाम तेंदुए ने गांव मिश्रीपुर में भी चौथी की छात्रा पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed