{"_id":"6a3848c5fed08ea1d90fc3f2","slug":"abortion-performed-after-rape-of-12-year-old-girl-fir-registered-against-three-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-166474-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, तीन पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रहरा। थाना क्षेत्र गांव में 12 वर्षीय किशोरी के साथ पिछले एक साल से डरा-धमकाकर लगातार दुष्कर्म किए जाने व गर्भवती होने पर गर्भपात कराने मामला सामने आया है। मामले में बाल कल्याण समिति से शिकायत होने पर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पीड़िता की मां ने शनिवार को बाल कल्याण समिति अमरोहा में शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि गांव के एक युवक ने उसकी 12 वर्षीय बेटी का यौन शोषण किया। एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया जाता रहा। जब बेटी पांच माह की गर्भवती हुई तो 19 मई को आरोपी और उसके परिजनों ने बेटी को रहरा स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर जबरन उसका गर्भपात करवा दिया। इस घटना के कारण बच्ची की हालत अत्यंत गंभीर हो गई। पीड़िता की मां का आरोप है कि घटना के बाद जब वह रिपोर्ट दर्ज कराने रहरा थाने गई, तो पुलिसकर्मियों ने उसे डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया और केस दर्ज नहीं किया। वहीं दूसरी ओर, आरोपी और उसके सहयोगी पीड़ित परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार खौफ के साए में जीने को मजबूर है। इसके बाद पीड़िता की मां ने बाल कल्याण समिति का दरवाजा खटखटाया। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि गांव निवासी आरोपी युवक, उसके परिवार के सदस्य, व गर्भपात करने अस्पताल के संचालक हरीश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, गर्भपात और धमकी देने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में दो दिन पूर्व एक ऑडियो भी बातचीत की वायरल हुई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर, बताते हैं जिस निजी अस्पताल संचालक पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। उसी अस्पताल का एक ऑपरेशन करते हुए पहले वीडियो वायरल हुआ था, इसके बाद अस्पताल की ओटी सील की गई थी।