{"_id":"6a3848b638fb22aa2302167d","slug":"married-woman-accuses-husband-and-three-in-laws-of-harassment-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-166416-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विवाहिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र मोहल्ला इस्लामनगर बुद्ध बाजार निवासी शबनम का आरोप है कि उसका निकाह करीब आठ वर्ष पूर्व बिजनौर जनपद के थाना हल्दौर क्षेत्र स्थित गांव झालू निवासी इरफान के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि उसके पति इरफान बाहर रहकर काम करते हैं, लेकिन उसे किसी प्रकार का खर्च नहीं देते।
वहीं पति, सास नईमा, ससुर महबूब तथा ननद नगमा आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया जाता है। शबनम ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे धमकी दी है कि यदि वह दोबारा ससुराल आई तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़िता की एक पांच वर्षीय बेटी भी है। उसने बताया कि पिछले दो वर्षों से अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है और आर्थिक व मानसिक रूप से काफी परेशान है। विवाहिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
देवर पर छेड़खानी का आरोप, विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट
नौगावां सादात। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ववासी विवाहिता ने अपने देवर पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए पति, सास और ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व गांव युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद शुरू में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष का व्यवहार बदल गया। 15 जून की दोपहर करीब दो बजे वह अपने घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसका देवर आसिफ कमरे में आया और गलत नीयत से उसके साथ छेड़खानी करते हुए जबरन पकड़ लिया। शोर मचाने पर उसने किसी तरह अपनी इज्जत बचाई। विवाहिता का आरोप है कि शाम करीब सात बजे पति, देवर, सास और ससुर ने उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना उसके मायके पक्ष को दी। जब उसके परिजन उसे अपने साथ मायके ले जाने लगे तो आरोपितों ने उन्हें भी धमकाया और जान से मारने की चेतावनी दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जार ही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ओवरटेक को लेकर विवाद, पिकअप चालक से मारपीट
नौगावां सादात। देहात थानाक्षेत्र के गांव रायपुर कलां निवासी गुरजीत सिंह 19 जून की रात अपनी पिकअप से नूरपुर से अमरोहा की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे जब वह नौगावां सादात कस्बे में पहुंचा तो उसके आगे एक अन्य वाहन चल रहा था। गुरजीत सिंह के अनुसार उसने आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक किया, जिसके दौरान दोनों वाहनों के बीच हल्की भिडंत हो गई। आरोप है कि इसके बाद वाहन चालक निजामुद्दीन निवासी खेड़ी मोड़ नौगावां सादात ने अपने दो-तीन साथियों के साथ उसे खेड़ी मोड़ पर रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में उसके सिर तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। साथ ही आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।