सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Six months after love marriage, married woman dies under suspicious circumstances, uproar

Amroha News: प्रेम विवाह के छह माह बाद विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 22 Jun 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Six months after love marriage, married woman dies under suspicious circumstances, uproar
विज्ञापन
डिडौली। प्रेम विवाह के महज छह माह बाद विवाहिता गुले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मौके पर पहुंच गए और हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शांत किया। देर शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक ढकिया चमन गांव निवासी सिफ्तेहसन की बेटी गुले का गांव के ही छिद्दू के बेटे रिहान से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के संबंधों को देखते हुए करीब छह माह पहले समाज के लोगों की मौजूदगी में ग्राम प्रधान के घर दोनों का निकाह करा दिया गया था। निकाह के बाद से गुले अपने ससुराल में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुले के मायकेवालों का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। गुले गर्भवती थी और शनिवार को भी उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि इसी उत्पीड़न के चलते उसकी हत्या कर दी गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को कमरे में फंदे से लटका दिया गया। रविवार सुबह गुले का शव कमरे में लटका मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही डिडौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी डाॅ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed