सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cash and jewelry stolen after breaking into a farmer's house.

Amroha News: किसान के घर में नकब लगाकर नकदी और आभूषण चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 22 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry stolen after breaking into a farmer's house.
विज्ञापन
बुरावली। किसान के घर में नकब लगाकर नकदी और आभूषण चोरी कर लिए गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल की जा रही है।

यह घटना गांव पतेई खादर की है। गांव में किसान रामचंद्र का घर बाहरी छोर पर है। रोेजाना की तरह परिवार के लोग शनिवार की रात को घर के आंगन में सोए हुए थे। मध्यरात्रि में चोरों ने पीछे से दीवार में नकब लगा दिया और अंदर दाखिल हो गए। लाखों का माल समेटकर चोर भाग गए। रविवार की सुबह को जब परिवार के लोग कमरे में घुसे तो होश उड़ गए। रामचंद्र ने बताया कि घर से चोर करीब ढाई लाख की नगदी, दो किलो चांदी और कुछ सोने के आभूषण चोरी करके ले गए। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद टी प्वाइंट पुलिस चौकी व रहरा थाने से भी पुलिस पहुंची और घटना की जांच पड़ताल शुरू की। पीड़ित रामचंद्र ने बताया कि हाल में उन्होंने एक ट्रैक्टर बेचा था और एक भैंसा बेचा था। जिसकी लगभग ढाई लाख की रकम घर में रखी हुई थी। सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed