सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Accidents continue on the Ganga Expressway, with five people killed in five days.

Amroha News: गंगा एक्सप्रेसवे पर नहीं थम रहे हादसे, पांच दिन में हो गई पांच लोगों की माैत

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accidents continue on the Ganga Expressway, with five people killed in five days.
विज्ञापन
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पांच लोगों की जाने जा चुकी हैं। चार दिन पूर्व संभल अंमरोहा के बार्डर पर कश्मीर घूमकर वाया मेरठ होते हुए लखनऊ लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो कार 10 जून की दोपहर गंगा एक्सप्रेसवे पर सैदनगली क्षेत्र में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र के अकबरी गेट निवासी स्कार्पियो चालक 40 वर्षीय अबूबकर, उनकी 38 वर्षीया पत्नी कुलसुम, आठ वर्षीय बेटा अफ्फान, छह वर्षींय बेटी अफीफा. आमिर की 16 वर्षीय बेटी आमना व 38 वर्षीय सिबरा, 30 वर्षीय उमर, उनकी 28 वर्षीय पत्नी हिना, 15 वर्षीय बेटा मोहम्मद व 14 वर्षीय बेटी हदिया तथा आरिफ की 28 वर्षीय पत्नी जुनैरा घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से घायलों को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मुरादाबाद ले जाते वक्त रास्ते में अबूबकर की मौत हो गई जबकि, हिना ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।


चक गुलाम अंबिया के सामने अवैध कट दे रहा हादसों का न्योता
हसनपुर। तहसील क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर चक गुलाम अंबिया गांव के सामने एक स्थान पर फेंसिंग नहीं लगाई गई है। जिसकी वजह से लोग अवैध रूप से गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने और उतरने का काम कर रहे हैं। इस कट पर नीलगाय व अन्य जंगली जानवर के चढ़ने से हादसे का खतरा बना हुआ है। लेकिन, जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : आखिर गंगा एक्सप्रेसवे पर कैसे पहुंचा कुत्ता
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते का पहुंचना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। तीन मई को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर नीलगाय की टक्कर के बाद दो कार टकराकर पलट गई थीं। जिसमें चाचा व भतीजे समेत तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


26 व 27 मई की रात ट्रैक्टर ट्राली से हुए हादसे में कई लोग हुए थे घायल
हसनपुर। गंगा एक्सप्रेस-वे पर 26 व 27 मई की रात अलग-अलग हादसे एक ही तरीके से हुए। ईटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी थी। संभल के असमौली के ट्रैक्टर चालक फुरकान, मजदूर अनस, इकबाल, मोहम्मद कैफ, माहिर अली, कामिल घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed