सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thieves try to break the cage lock to steal a goat kept for a leopard.

Amroha News: तेंदुए के लिए बांधी बकरी को चुराने पहुंचे चोर, पिंजरे का ताला तोड़ने की कोशिश

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Thieves try to break the cage lock to steal a goat kept for a leopard.
विज्ञापन
डिडौली। जिस तेंदुए की खौफ से दो गांवों के ग्रामीण और रात में काम से लौटने वाले सैकड़ों श्रमिक दहशत में हैं, उसी तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बंधी बकरी को चुराने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। चोरों ने रात के अंधेरे में पिंजरे का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके और खाली हाथ लौट गए। घटना के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग एक ओर चोरों की इस बेखौफ हरकत पर हैरानी जता रहे हैं तो दूसरी ओर चुटकी भी ले रहे हैं।


बीते छह दिनों से डिडौली क्षेत्र के गांव बुढ़नपुर और दीपपुर के जंगलों में तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल है। तेंदुआ कई बार ग्रामीणों की नजरों के सामने आ चुका है। इसके चलते दोनों गांवों के निवासी ही नहीं, बल्कि हाईवे किनारे स्थित फैक्ट्रियों से देर रात घर लौटने वाले श्रमिक भी सहमे हुए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बुढ़नपुर स्थित अहमद ब्रास फैक्टरी के पास एक पिंजरा लगाया है। पिंजरे में प्रतिदिन रात के समय एक बकरी बांधी जाती है, जिससे शिकार की तलाश में आने वाला तेंदुआ उसमें फंस सके। हालांकि पिछले तीन दिनों से तेंदुआ पिंजरे के आसपास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात वन विभाग की टीम बकरी बांधकर लौट गई थी। इसी दौरान किसी समय चोर वहां पहुंच गए और बकरी चुराने की नीयत से पिंजरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। बताया जाता है कि चोरों ने पत्थरों से ताले पर कई वार किए, जिससे ताला क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन टूटा नहीं। काफी कोशिशों के बाद भी सफलता न मिलने पर चोर मौके से फरार हो गए। रविवार तड़के निगरानी के लिए पहुंचे वन रक्षक लोकेंद्र सिंह तथा विभागीय कर्मियों रोनू और मनोज को घटना की जानकारी हुई। वन रक्षक ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने लोगों से वन्यजीव संरक्षण और तेंदुए को पकड़ने के अभियान में सहयोग करने तथा ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed