सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BSP has nominated Haji Mumtaz Ali as its candidate from Hasanpur.

Amroha News: बसपा ने हसनपुर से हाजी मुमताज अली को बनाया प्रत्याशी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 15 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
BSP has nominated Haji Mumtaz Ali as its candidate from Hasanpur.
हसनपुर में बसपा के कार्यक्रम में हसनपुर विधानसभा प्रत्याशी की घोषणा करते पश्चिमी उत्तर प्रदेश प
विज्ञापन
हसनपुर। बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सदस्य बाबू मुनकाद अली ने कहा कि कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती का पैगाम लेकर आया हूं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। हसनपुर विधानसभा से पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टू को प्रत्याशी और विधानसभा प्रभारी घोषित किया गया है। कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं।

रविवार को संभल रोड पर स्थित एक मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनता बहन मायावती के कार्यकाल को याद कर रही है। वह चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं। कभी कोई दंगा नहीं हुआ। शासन को अच्छी तरह से चलाया। कुछ पार्टियां लोगों के जज्बात भड़काती हैं। ऐसे लोगों से सचेत रहने की जरूरत है। इस दौरान कई लोगाें को बसपा की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल जाफर मलिक, रणविजय सिंह, जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह, मंडल जोन प्रभारी अजब सिंह, अमान चौधरी, बबलू गौतम, रोहताश शर्मा, मनीराम सिंह, ओमकार सिंह, बिजेंद्र सिंह, महेश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed