{"_id":"69b704aa244cbbe54206a559","slug":"accused-in-attack-on-woman-create-ruckus-at-police-outpost-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-159367-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला पर हमले के आरोपियों ने किया पुलिस चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला पर हमले के आरोपियों ने किया पुलिस चौकी पर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। घर में घुसकर महिला पर जानलेवा हमले के आरोपियों ने पुलिस चौकी में जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। पुलिस ने महिला की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी मोनिका द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक मोहल्ले के ही रहने वाले चार युवकों ने शनिवार की रात उसके घर में घुसकर गाली देना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि गाली देने से मना करने पर चारों ने उस पर लोहे ही रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला के सिर में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
मोनिका ने अपने साथ घटी घटना की शिकायत पुलिस में की। रविवार की दोपहर नगर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी दो आरोपियों को पूछताछ करने के लिए चौकी पर लेकर आए। पुलिस द्वारा दो आरोपियों को पूछताछ के लिए चौकी लाने की खबर मिलने पर उनके परिजन पुलिस चौकी पहुंच गए। वहां उन्होंने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। एक आरोपी बेहोश का नाटक करने लगा।
परिजनों का आरोप था कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपियों ने चौकी में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट का प्रयास किया। उनके साथ अभद्रता की गई। पुलिस द्वारा सख्त रुख अपनाने पर आरोपी ढीले हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने पुलिस चौकी पर हंगामे की बात से इन्कार करते हुए बताया कि अजय, आदित्य, दीपक व सौरभ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos