{"_id":"6ade71afbbaf02437c0babc0","slug":"action-will-be-taken-against-dilapidated-e-rickshaws-to-tackle-traffic-congestion-jpnagar-news-c-204-1-chn1001-134085-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जाम से निपटने के लिए जर्जर ई-रिक्शाें पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जाम से निपटने के लिए जर्जर ई-रिक्शाें पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चंदौसी। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इससे सड़कों पर जाम की समस्या भी बढ़ रही है। बाजारों में ई-रिक्शाें और बड़े वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए पुराने और जर्जर ई-रिक्शाें के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है, ताकि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके और लोगों को जाम से राहत मिल सके।
यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया कि खराब हालत में चल रहे ई-रिक्शा यातायात में बाधा बनने के साथ हादसों का कारण भी बन सकते हैं। इनमें कई ई रिक्शा लंबे समय से चलने के कारण जर्जर हो चुके हैं, इसके बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों से चालकों, यात्रियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुराने और जर्जर ई-रिक्शाें के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाएगा।