{"_id":"6ade6edf584c5b8323024dd2","slug":"jatav-ekta-sangh-conveyed-a-message-of-unity-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-176379-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: जाटव एकता संघ ने दिया एकजुटता का संदेश, नशे से दूर रहने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: जाटव एकता संघ ने दिया एकजुटता का संदेश, नशे से दूर रहने का किया आह्वान
विज्ञापन
अमरोहा। शहर की जाटव धर्मशाला में रविवार को जाटव एकता संघ की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें समाज की एकता, अखंडता और भाईचारा मजबूत बनाने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज की तरक्की के लिए एकजुटता जरूरी है। आपसी मतभेद दूर कर सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना चाहिए। युवाओं को शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के साथ नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और परिवार पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने में समाज के लोगों को सहयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में सामाजिक बुराइयों को दूर करने और समाज की एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान नेमपाल, राजवीर सिंह, मोनू सागर, कैलाश चंद्र, जेपी मौर्य, डॉ. डी चंद्र, देवेंद्र कुमार और मिंटू मौजूद रहे।