सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Adampur labourer dies of electrocution in Ludhiana

Amroha News: लुधियाना में करंट से आदमपुर के मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Adampur labourer dies of electrocution in Ludhiana
विज्ञापन
आदमपुर। थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर निवासी मजदूर की पंजाब के लुधियाना में बिजली का पोल लगाते समय करंट से मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है।
Trending Videos

गांव निवासी जोगराज सिंह (45) मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। वह इस समय लुधियाना में मजदूरी कर रहे थे। रविवार शाम को वह अन्य मजदूरों के साथ एक लोहे का विद्युत पोल लगाने का काम कर रहे थे, तभी पोल ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। करंट की चपेट में आकर जोगराज की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। मंगलवार को उनका शव गांव भीमा सुल्तानपुर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने गंगा घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर विधायक पुत्र एवं भाजपा नेता देवेंद्र खड़गवंशी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed