सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   After the sub-inspector recruitment exam, trains and buses were crowded, and there was a scramble for seats.

Amroha News: दरोगा भर्ती परीक्षा के बाद ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए मची आपाधापी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 15 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
After the sub-inspector recruitment exam, trains and buses were crowded, and there was a scramble for seats.
अमरोहा में दरोगा भर्ती परीक्षा छूटने के बाद भीड़ के चलते ट्रेन में पहले सीट पाने को धक्कामुक्की
विज्ञापन
अमरोहा। दरोगा और समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को जिले में ट्रेनों और रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली। परीक्षा समाप्त होने के बाद घर लौटने के लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर पहुंच गए, जिससे वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों के बीच आपाधापी की स्थिति रही और ट्रेनें व बसें खचाखच भरी नजर आईं।
Trending Videos

शनिवार को दोनों पालियों में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित की गई। पहली पाली समाप्त होते ही अभ्यर्थियों की घर वापसी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रोडवेज बस अड्डे और अमरोहा पहुंच गए, जहां पहले से ही भीड़ जमा हो गई थी। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन में चढ़ने को लेकर मारामारी की स्थिति बन गई। कई अभ्यर्थी किसी तरह ट्रेन में जगह बनाने की कोशिश करते नजर आए। स्थिति यह रही कि जैसे ही परीक्षा के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर दोपहर में साढ़े बारह बजे पहुंची, लेकिन तब तक अभ्यर्थी स्टेशन नहीं पहुंच पाए और ट्रेन चली। जिसका फायदा नहीं मिल सका। यह स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद से मुरादाबाद तक चलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद दिल्ली की तरफ से आई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। उसके कोचों में सैकड़ों परीक्षार्थी एक साथ चढ़ गए। जिन यात्रियों का पहले से रिजर्वेशन था, उन्हें भी अपनी सीट तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री तो अपनी आरक्षित सीट से भी नहीं पा सके। भीड़ के कारण कई अभ्यर्थी ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से अंदर घुसते दिखाई दिए। महिला अभ्यर्थियों को भी इस दौरान काफी परेशानी उठानी पड़ी।
इसी तरह रोडवेज बसों में भी भारी भीड़ रही और बसों में सीट पाने के लिए धक्कामुक्की होती रही। कई अभ्यर्थी चलती बसों में भी चढ़ने की कोशिश करते नजर आए। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद भी यही स्थिति बनी रही। अमरोहा पर जो भी ट्रेन रुक रही थी, अभ्यर्थी उसी में सवार होने की कोशिश कर रहे थे।
हालांकि प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से परीक्षा को देखते हुए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त रोडवेज बसें चलाने के दावे किए गए थे, लेकिन भीड़ के आगे ये इंतजाम नाकाफी साबित हुए। इससे अभ्यर्थियों को घर लौटने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed