सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Anjum Colony is suffering from broken roads and waterlogging... years of incomplete development

Amroha News: टूटी सड़क और जलभराव से बेहाल अंजुम कॉलोनी... वर्षों से अधूरा विकास

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 25 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Anjum Colony is suffering from broken roads and waterlogging... years of incomplete development
विज्ञापन
अमरोहा। नगर पालिका की अंजुम कॉलोनी के लोग टूटी सड़कों और जलभराव की समस्या से परेशान हैं। कॉलोनी शहर के बीच होने के बावजूद यहां विकास कार्यों का अभाव साफ नजर आता है। लोगों का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं।
Trending Videos


सोमवार को कॉलोनी के लोगों का दर्द खुलकर सामने आया। बताया कि सड़क की हालत बेहद खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं और बरसात के दिनों में पूरी गली कीचड़ से भर जाती है। पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की स्थिति और गंभीर हो जाती है। मेंबर से लेकर पालिका अध्यक्ष और अन्य जनप्रतिनिधियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है। सड़क की नापतौल भी कई बार हुई, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है कि जल्द ही सड़क बन जाएगी। रमजान के दौरान लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गंदगी और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट भी खराब पड़ी हैं, जिससे रात में परेशानी और बढ़ जाती है। गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण कराने की मांग की है जिससे बरसात से पहले हालात सुधर सकें और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन बाद बेटी की शादी है। गली की हालत बहुत खराब है। इस गली में कीचड़ रहती है। इस समस्या से राहत दिलाई जाए। जिससे शादी में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। निकलने में भी दिक्कत होती है। हनीफ

सड़क की बहुत परेशानी है। इस गली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। पूर्व मंत्री से लेकर पालिका अध्यक्ष तक से शिकायत की है। बरसात में पानी भर जाता है। अगर किसी की मृत्यु हो जाए तो उसका जनाजा भी पानी से ही निकलेगा। वोट लेने सब आते हैं लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया जा रहा। नापतौल कई बार हो गई पर समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। शहनाबाज

पालिका अध्यक्ष के पास गए और पूर्व एमएलसी के पास गए। आश्वासन दे दिया। कई बार नापतौल हो गई लेकिन समस्या का हल नहीं हो सका। गली में बहुत कीचड़ है। खंभों पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। बच्चे तक कीचड़ में गिर जाते है। कई बार शिकायत की पर हुआ कुछ नहीं। शमशाद

पानी भरा रहता है। गंदगी बहुत रहती है और कोई मेहमान आने को तैयार नहीं है। चेयरमैन के पास कई बार चले गए लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। कांकरसराय रोड हमसफर बस्ती में बहुत गंदगी पसरी रहती है। गंदगी से निजात दिलाई जाए। शाहिद हुसैन

सड़क नहीं बन रही। चार-पांच साल से वायदा ही हो रहा है कि एक माह बाद बन जाएगी या दो माह में बन जाएगी पर आज तक नहीं बनी। बरसात के दिनों में पानी भर जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। अनवर

अंजुम कॉलोनी में जल्द ही काम शुरु कराए जाएंगे। जहां पर सड़क नहीं है। वहां पर सड़क बनवाई जाएंगी और पानी निकासी के भी इंतजाम कराए जाएंगे। ईओ डाॅ. ब्रजेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed