सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Announcement of agitation in the meeting of Pensioners Association, signature campaign started

Amroha News: पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक में आंदोलन का एलान, हस्ताक्षर अभियान शुरू

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Announcement of agitation in the meeting of Pensioners Association, signature campaign started
विज्ञापन
अमरोहा। पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद अमरोहा की बैठक शुक्रवार को कोषागार स्थित पेंशनर कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनूप सिंह पैसल, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राणा सहित कई पदाधिकारियों और तहसील प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश स्तर के निर्देशानुसार पेंशनर्स की मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया।
Trending Videos

बैठक में प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन के लिए पेंशनर्स से हस्ताक्षर कराए जाएंगे। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को प्रपत्र वितरित किए गए और प्रत्येक सदस्य से 10 रुपये सहयोग राशि लेने का भी निर्णय लिया गया। इन हस्ताक्षरित याचिकाओं को 28 मार्च को होने वाली मासिक बैठक में जिला कार्यकारिणी को सौंपा जाएगा, ताकि समय रहते उन्हें प्रदेश स्तर पर भेजा जा सके। प्रत्येक जनपद से एक हजार पेंशनर्स के हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 21 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान आठवें वेतन आयोग का लाभ, वित्त विधेयक 2025 की वापसी, कोरोना काल के 18 माह के एरियर का भुगतान, हर पांच वर्ष में 5 प्रतिशत पेंशन वृद्धि और राशिकरण कटौती की अवधि 15 वर्ष से घटाकर 10 वर्ष करने सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कोषाधिकारी से मुलाकात कर पेंशनर कक्ष के शीघ्र निर्माण और लंबित शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक कराने की मांग की। कोषाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बंबूगढ़ चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार त्यागी को उनके सराहनीय कार्य के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। पदाधिकारियों ने सभी पेंशनर्स से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed