{"_id":"69d81508c236434f4b03c161","slug":"ansari-warriors-won-on-the-strength-of-kavya-and-nadir-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161185-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: काव्या और नादिर के दम पर अंसारी वॉरियर्स जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: काव्या और नादिर के दम पर अंसारी वॉरियर्स जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। गजरौला स्थित अब्दुल रज्जकपुर क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मलिक लेदर समर कप मुकाबले में अंसारी वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जैदी टाइगर को 74 रनों से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में संतुलित खेल दिखाया। मो. नादिर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि गौरव बेस्ट बल्लेबाज और मो. सयाम बेस्ट गेंदबाज बने।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अंसारी वॉरियर्स ने आक्रामक शुरुआत की और 20 ओवर में 5 विकेट पर 252 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज काव्या ने 29 गेंदों में 67 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मुशाहिद नजर ने 18 गेंदों में 41 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। मध्यक्रम में मो. नादिर ने 27 गेंदों में 51 रन की अहम पारी खेली। अंत में अहमद रजा ने सात गेंदों में 19 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया। जैदी टाइगर की ओर से अमित चौहान ने दो विकेट लिए, लेकिन वे महंगे साबित हुए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैदी टाइगर की शुरुआत खराब रही और रोहित चौहान बिना खाता खोले आउट हो गए। गौरव ने 24 गेंदों में 65 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से सहयोग नहीं मिला। टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी।
अंसारी वॉरियर्स की ओर से वसीम अहमद, मो. सयाम और तौसीफ रजा ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा विशाल तोमर और मो. नादिर को एक-एक विकेट मिला।
इस जीत के साथ अंसारी वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है, जबकि जैदी टाइगर को अगले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
Trending Videos