सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bajrang Dal creates ruckus in Amroha block Dhanaura-Amroha road

UP: अमरोहा में सड़क किनारे फेंके अवशेष, बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, धनौरा-अमरोहा मार्ग किया जाम

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Feb 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal creates ruckus in Amroha block Dhanaura-Amroha road
बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
अमरोहा में नगर कोतवाली क्षेत्र से लेकर नौगांवा सादात तक अवैध कटान और गोकशी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। अब नौगांवा सादात क्षेत्र में गोकशी करने के बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोगों में आक्रोश फैल गया।
Trending Videos


मौके पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अमरोहा-धनौरा मार्ग जाम करके पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। माहौल गरमाता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर आक्रोशित बजरंग दल कार्यकर्ताओं शांत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह गोकशी की घटना अमरोहा-धनौरा रोड स्थित एक कॉलेज के पास सड़क किनारे हुई। शनिवार की शाम लोगों ने सड़क किनारे अवशेष पड़े देखे। देखने से लग रहा था कि कुछ घंटे पहले ही कटान किया गया था। इसके बाद अवशेषों को सड़क किनारे फेंक दिया गया। 

आरोपियों का इरादा माहौल खराब करना भी रहा है। गोकशी की घटना से क्षेत्र में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के जिला मंत्री विपिन शर्मा और जोया खंड के प्रखंड संयोजक देवेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। 

जानकारी मिलते ही को अवधभान भदौरिया और इंस्पेक्टर सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर आ गए।  कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल नेताओं का कहना है कि अमरोहा शहर से लेकर नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में गोतस्करों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।

आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed