{"_id":"69beff33b0162e42140f12d5","slug":"balance-in-smart-meter-runs-out-power-cut-for-7000-consumers-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-159826-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म, सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म, सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म होने के कारण करीब सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऊर्जा निगम के अनुसार जिन उपभोक्ताओं के मीटर में बैलेंस शून्य था, उनकी आपूर्ति मेरठ कंट्रोल से काट दी गई। अचानक बिजली बंद होने से घरों में अंधेरा छा गया। अब बिल जमा करने पर ही आपूर्ति बहाल होगी।
जिले में बहुत जगह स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, जिसमें उपभोक्ता को रिचार्ज कराकर ही बिजली लेनी होगी। स्मार्ट मीटर का रिचार्ज खत्म होते ही बिजली आपूर्ति भी बंद हो गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जरुरी काम भी प्रभावित हुए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय-समय पर रिचार्ज कराना जरूरी है, अन्यथा आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिल जमा करने के बाद ही बिजली दोबारा चालू की जाएगी। अपने मीटर में बैलेंस को शून्य न रखें इसमें बैलेंस रहना चाहिए। जिससे आपूर्ति बाधित न रहे। अगर किसी की बिजली बंद हो गई है तो और उसका बिल दस हजार का है तो उसे कम से कम तेरह से पंद्रह हजार रुपये जमा करने चाहिए। तब कहीं जाकर बैलेंस ठीक रहेगा। यह ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है। बिजली जमा करने के लिए बहुत उपभोक्ता कलक्ट्रेट बिजलीघर पहुंचे।
अधिक्षण अभियंता विष्णु दयाल यादव ने बताया कि जिले में करीब सात से आठ हजार ऐसे उपभोक्ता है। जिनके स्मार्ट मीटर का बैलेंस न रहने से आपूर्ति बंद कर दी गई है। बिजली जमा करने पर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। स्मार्ट मीटर में कभी अपना बैलेंस शून्य न रखें। इससे दिक्कत आ सकती है।
Trending Videos