सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike rider killed in highway accident, five injured including father and daughter

Amroha News: हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, पिता-पुत्री समेत पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 30 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in highway accident, five injured including father and daughter
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर कांकाठेर केे पास मोरंग से भरा ट्रक आगे चल रहे ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारते हुए हाईवे के किनारे गहरे खंदक में पलट गया। हाईवे पर बिखरीं ईंटों के कारण अनियंत्रित होकर बाइक फिसल जाने से बाइक सवार गोविंद (36) निवासी सोहरका की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई खूबचंद व खूबचंद की बेटी कामिनी घायल हो गए। ट्रक में फंसे पिता-पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। कामिनी निकट के निजी अस्पताल में जबकि पिता-पुत्र चौधरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराए।
Trending Videos

मृतक गोविंद खड़गवंशी हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी चार भाइयों में सबसे छोटे थे। वह खेती के साथ ही मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रविवार तड़के करीब 3 बजे घर से यह कहकर निकले कि गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव में गन्ना छीलने जा रहे हैं। वह बाइक पर सवार थे। उनके गांव के ही और रिश्ते के चचेरे भाई खूबचंद और खूबचंद की बेटी कामिनी भी बाइक पर सवार हो गए। उधर, संभल के असमोली थाना क्षेत्र के मलकपुर नवादा गांव निवासी पुष्पेंद्र ईंट भट्ठे से ईंटों को लादकर सिंभावली जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली कांकाठेर के सामने पहुंचा था। इस बीच पीछे से आए माेरंग लदे ट्रक ने ईंट लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली का टायर फट गया। उसकी ईंटें हाईवे पर बिखर गईं। ट्रॉली में सवार सुमित व प्रमोद मामूली रूप से घायल हो गए। इधर मोरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे की रेलिंग को तोड़कर खंदक में पलट गया। जिससे उसका चालक रहरा थाना क्षेत्र के बरतौरा निवासी गुड्डू और उसका पिता रामनाथ उसमें फंस जाने के कारण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मजदूरी करने जा रहे गोविंद की बाइक हाईवे पर ईंटें बिखरी होने के कारण अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे गोविंद, खूबचंद और कामिनी घायल हो गए। हाईवे पर हादसे की सूचना पाकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण केे कर्मचारी और ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। गाेविंद और खूब चंद को तुरंत सीएचसी में लाया गया। यहां पर गोविंद को मृत घोषित कर देने पर शव मोर्चरी पर पहुंचाया गया, जबकि खूबचंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कामिनी को निकट के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रक में फंसे चालक और उसके पिता को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया। उनको डिडौली कोतवाली क्षेत्र के चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि हादसे में बाइक सवार की मौत का मामला सामने आया। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
-----------------------------


आसमान में उड़ता रहा लाल धुआं
गजरौला। रविवार तड़के हाईवे पर हुए हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंटें हाईवे पर बिखर गईं। ईंटों के ऊपर से वाहन दौड़ते रहे। जिससे कुछ ईंट चकनाचूर हो गईं। उनकेे कण धूल में मिल गए। जिससे आसमान में लाल धुआं जैसा छा गया। 10:30 बजेे तक भी हाईवे पर बिखरी कुछ ईंटों को नहीं हटाया जा सका था। जिससे दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन सवारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ईंटों के कण आंख में पड़ने से दो पहिया वाहन सवार हादसे का शिकार होने सेे बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed