{"_id":"6a1746d0119d0604720a6d00","slug":"bjp-leaders-father-assaulted-for-opposing-garbage-burning-fir-filed-against-four-brothers-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164643-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कूड़ा जलाने का विरोध करने पर भाजपा नेता के पिता से मारपीट, चार भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कूड़ा जलाने का विरोध करने पर भाजपा नेता के पिता से मारपीट, चार भाइयों पर रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिडौली। कूड़ा जलाने का विरोध में भाजपा नेता के पिता से मारपीट और घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना डिडौली थाना क्षेत्र के गांव सलारपुर की है। यहां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सचिन चाहल का परिवार रहता है। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार शाम करीब छह बजे सचिन चाहल के पिता चरन सिंह अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले नजबुल ने घर के बाहर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी। आरोप है कि धुआं उठने पर चरन सिंह ने कूड़ा जलाने का विरोध किया और ऐसा करने से मना किया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर नजबुल ने अपने भाइयों मेराजुल, अहमद अली और तौफीक को भी मौके पर बुला लिया। आरोप है कि चारों आरोपी घर में घुस आए और चरन सिंह के साथ मारपीट की। इस दौरान घर में तोड़फोड़ भी की गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos