{"_id":"6a17472f33873971e10f3a8b","slug":"udham-singh-nagar-driver-arrested-in-connection-with-death-of-three-devotees-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-164636-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन श्रद्धालुओं की मौत मामले में उधमसिंह नगर का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन श्रद्धालुओं की मौत मामले में उधमसिंह नगर का चालक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 28 May 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के कोठी खिदमतपुर स्थित हनुमान मंदिर में बड़े मंगल पर चल रहे रामायण पाठ के दौरान डंपर के कुचलने से पांच वर्षीय मासूम समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत के मामले में पुलिस ने हरियाणा नंबर के डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बाद में आरोपी डंपर चालक देवेंद्र सिंह निवासी गांव किलावटी थाना कुंडा उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की मांग पर प्रशासनिक अनुमति के बाद मंगलवार की रात में ही तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने तीनों शवों का बुधवार की सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, हादसे के बाद से तीनों मृतकों के गांवों में मातम पसरा हुआ है।
कोठी खिदमतपुर स्थित हनुमान मंदिर पर ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल के अवसर पर रामायण पाठ और पूजा-अर्चना का आयोजन चल रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुए कार्यक्रम में कोठी खिदमतपुर, नारायणपुर, छावी, चाऊपुरा समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर परिसर के बाहर पंडाल लगाकर श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
मंगलवार शाम करीब छह बजे बजरी से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर मंदिर की ओर बढ़ गया। डंपर ने पहले सड़क किनारे खड़े पेड़ में टक्कर मारी और इसके बाद पंडाल में बैठे श्रद्धालुओं को रौंदते हुए मंदिर की दीवार तोड़ दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई। चालक डंपर से कूदकर फरार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में छावी गांव निवासी परम सिंह, नारायणपुर निवासी महिपाल सिंह और रजबपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर पट्टी निवासी पांच वर्षीय आर्यवीर की मौके पर ही मौत हो गई थी। बताया गया कि मासूम आर्यवीर अपनी ननिहाल आया हुआ था और बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर में चल रहे पाठ में शामिल होने पहुंचा था। हादसे में कई श्रद्धालु घायल भी हुए। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शाम करीब साढ़े छह बजे महिपाल सिंह का शव अमरोहा-कांठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया था। ग्रामीण मृतकों के परिजनों को मुआवजा और फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मौके पर कई थानों की पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और आला अफसर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। एसपी लखन सिंह ने बताया कि मृतक महिपाल सिंह के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर हरियाणा नंबर के डंपर के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
ब्रेक प्लेट चिपकने से बेकाबू हुआ डंपर, तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार
अमरोहा। मंगलवार को सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान देवेंद्र सिंह निवासी गांव किलावटी, थाना कुंडा, उत्तराखंड के रूप में हुई है। बुधवार को उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। चालक ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण डंपर की ब्रेक प्लेटें गर्म होकर आपस में चिपक गई थीं। इसी वजह से ब्रेक सही तरीके से काम नहीं कर पाए और डंपर नियंत्रण से बाहर हो गया। हादसे की तकनीकी जांच के लिए समिति गठित की गई है, जो डंपर की यांत्रिक स्थिति और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल समिति की रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी से हुआ या इसमें लापरवाही की भी भूमिका रही। तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। संवाद

Trending Videos