{"_id":"69b32b4f68e88f5f6c07ffe0","slug":"bp-and-sugar-patients-are-facing-problems-due-to-change-in-weather-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-159170-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मौसम के बदलाव से बीपी और शुगर के मरीजों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मौसम के बदलाव से बीपी और शुगर के मरीजों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम के बदलाव से बीपी और शुगर के मरीजों को भी परेशानी हो रही है। खानपान का असर शुगर के मरीजों पर साफ दिखाई देता है। अगर आपके सीने में भारीपन महसूस होता है तो तुंरत चिकित्सक की सलाह लें। किसी प्रकार की लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। अस्पताल में बीपी के मरीज पहुंच जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं।
इस मौसम में जहां लोगों में बुखार और खांसी की शिकायत मिल रही है, वहीं शुगर और बीपी के मरीज भी अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे है। खासतौर से शुगर और बीपी के मरीज को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। चिकित्सकों की सलाह है कि अगर बीपी बार-बार ऊपर नीचे हो रहा है तो इसकी नियमित जांच कराकर दवाई लेनी चाहिए। ऐसे मामलों में लापरवाही ठीक नहीं है। दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है।
इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में 50 से 60 मरीज प्रतिदिन जांच के लिए पहुंच रहे हैं। अभी होली निकली है तो इस पर खानपान से शुगर की परेशानी हुई है। रमजान भी चल रहे हैं। ऐसे में शुगर के मरीजों को खासतौर से ध्यान रखना चाहिए।
बीपी और शुगर के मरीजों को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। अगर सीने में बार-बार भारीपन महसूस होता है, तो तुरंत अस्पताल में चिकित्सक को दिखाकर जांच कराएं। इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। त्योहार की वजह से खानपान बिगड़ने से शुगर के मरीजों को परेशानी हुई है। दोनों तरह के मरीजों को चिकित्सक की सलाह से नियमित दवाई लेनी चाहिए।-डॉ. एके भंडारी, सीएमएस
Trending Videos