Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Amroha News
›
Gram Panchayat voter list verification campaign continues, names of 15,500 duplicate voters deleted
{"_id":"69b32b8d0e8734d7f10798e0","slug":"gram-panchayat-voter-list-verification-campaign-continues-names-of-15500-duplicate-voters-deleted-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-159190-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची की जांच जारी, 15,500 डुप्लीकेट वोटरों के नाम कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्राम पंचायत मतदाता सूची की जांच जारी, 15,500 डुप्लीकेट वोटरों के नाम कटे
अमरोहा। ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत जनपद में मतदाता सूचियों को अपडेट करने का कार्य तेजी से चल रहा है। संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत अब तक 15,500 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं। यह अभियान 15 मार्च तक जारी रहेगा।
Trending Videos
चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले के सभी विकास खंडों में ब्लॉकवार मतदाता सूची का सत्यापन कराया जा रहा है। इस दौरान ऐसे मतदाताओं की पहचान की जा रही है, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं या जो अपने पते पर नहीं मिल रहे हैं। जांच के दौरान कई लोग अपना आधार कार्ड या अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके चलते उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के सत्यापन का कार्य बाकी है। करीब 35 हजार मतदाताओं की जांच अभी शेष है, जिसे 15 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद संशोधित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूचियों को पूरी तरह शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान ऐसे नामों को हटाया जा रहा है, जो डुप्लीकेट हैं या जिनके संबंध में आवश्यक प्रमाण उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद 15 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस प्रक्रिया से चुनाव के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और केवल पात्र मतदाताओं को ही मतदान का अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।