सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bhakiyu Tikait staged a protest against the working style of the Tehsildar.

Amroha News: भाकियू टिकैत ने किया धरना प्रदर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu Tikait staged a protest against the working style of the Tehsildar.
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भाकियू टिकैत ने तहसीलदार की कार्यशैली के खिलाफ बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि किसानों की समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार के अपनी कार्यशैली में सुधार के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। भाकियू ने ईरान युद्ध के परिप्रेक्ष्य में घरेलू गैस व तेल की कालाबाजारी पर आंदोलन की चेतावनी दी।
Trending Videos

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना था कि तहसील के कई अनुभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। उनका आरोप था कि तहसीलदार की कार्यशैली से किसान खुश नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में किसानों के बीच आए तहसीलदार मूसाराम थारू ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान वरीयता के आधार पर किया जाएगा। इस मौके पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी एजेंसी मालिक व वेंडर्स ने घरेलू गैस व तेल की कालाबाजारी की तो आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर बिजली की अघोषित कटौती पर रोष व्यक्त करते हुए सुधार की चेतावनी दी गई। इस मौके पर बिजेंद्र शर्मा, सुभाष चीमा, मुन्नू गुर्जर, जयप्रकाश सिंह, जमील अहमद, निरंजन सिंह, काविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed