{"_id":"6a6bb2861cbf0b1dc20274d8","slug":"bulldozers-razed-21-illegally-constructed-houses-on-the-dhakka-drain-land-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-169456-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ढक्का ड्रेन की जमीन पर अवैध रूप से बने 21 मकानों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ढक्का ड्रेन की जमीन पर अवैध रूप से बने 21 मकानों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदनगली। गांव ढक्का में ढक्का ड्रेन के नाम से दर्ज ग्राम समाज की 15 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए बृहस्पतिवार को अभियान चलाया गया। प्रशासन ने अवैध कब्जा कर बनाए गए 21 मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने विरोध किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी कर ली गई।
गांव ढक्का में ढक्का ड्रेन के नाम से ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा भूमि दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर पक्के मकान बना लिए थे। इसकी शिकायत करीब दो वर्ष पहले ग्रामीणों ने की थी, जिसके बाद मामले की जांच चल रही थी।
एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने कब्जाधारकों को 15 दिन पहले नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए थे। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम हिमांशु उपाध्याय, राजस्व विभाग के अधिकारी और भारी पुलिस बल मौजूद रहा। कुछ लोगों और महिलाओं ने कार्रवाई रोकने की गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने अभियान पूरा किया।