{"_id":"69e13c0b91c5ac68030e187a","slug":"car-crashes-into-straw-filled-trolley-on-highway-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161697-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली में घुसी कार
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। हाईवे पर बुधवार की रात दिल्ली की ओर से आ रही उत्तराखंड नंबर की टैक्सी कार भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार अचानक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर का पिछला बायां टायर फट गया। वहीं कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। वहीं, घायलों को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। संवादे
Trending Videos