सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Homeopathic clinics in Kundarki and Mangaroula will get their own buildings.

Amroha News: कुंदरकी और मंगरौला में होम्योपैथिक क्लीनिकों को मिलेगा अपना भवन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Homeopathic clinics in Kundarki and Mangaroula will get their own buildings.
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए कुंदरकी और मंगरौला स्थित होम्योपैथिक क्लीनिकों के भवन निर्माण हेतु जमीन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। दोनों स्थानों पर करीब एक-एक हजार वर्ग मीटर भूमि चिन्हित की गई है, जिस पर भवन निर्माण का एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
Trending Videos

जिले में होम्योपैथिक क्लीनिकों की स्थिति सुधारने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है। इससे पहले नौगावां सादात और सदरपुर के क्लीनिकों को नए भवन मिल चुके हैं। अब कुंदरकी और मंगरौला के लिए भी जमीन चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्रस्ताव आरईसी विभाग को भेजा गया है, जहां से एस्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. अंशु एस शर्मा ने बताया कि जिले में इस समय आठ स्थानों पर होम्योपैथिक क्लीनिक संचालित हैं। कुंदरकी और मंगरौला में नए भवन बनने से मरीजों को बेहतर सुविधाएं और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed