{"_id":"69e14e321fb0a8c91c00a003","slug":"shortage-of-sheds-and-benches-at-railway-station-passengers-suffer-in-the-sun-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161704-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे स्टेशन पर शेड और बेंच की कमी, धूप में यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे स्टेशन पर शेड और बेंच की कमी, धूप में यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे स्टेशन पर शेड और सीटों की कमी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर पर्याप्त शेड न होने से यात्रियों को तेज धूप में खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। करीब 500 से 600 मीटर लंबे प्लेटफार्म पर सिर्फ एक शेड ही बना है, जो नाकाफी साबित हो रहा है। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड तो है, लेकिन बैठने के लिए सीटों की व्यवस्था नहीं है। निर्माण कार्य चलने के बावजूद काम की धीमी रफ्तार से यात्रियों में नाराजगी बढ़ रही है।
जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन होने के बाद भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर पिछले ढाई साल से निर्माण कार्य चल रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। काम बहुत ही सुस्त गति से हो रहा है। जिसका नुकसान यात्रियों को उठाना पड़ रहा है। क्योंकि इसकी वजह से दूसरी जरूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
यात्रियों का कहना है इतने लंबे प्लेटफार्म नंबर एक पर एक शेड है। जिससे गर्मी के दिनों में परेशानी होती है। इसके अलावा बैठने के लिए और कोई व्यवस्था नहीं है। तेज धूप में ऐसे ही ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। वहीं प्लेटफार्म संख्या दो शेड का निर्माण तो कराया गया लेकिन यहां पर यात्रियों को बैठने के लिए सीट ही नहीं लगाई गई। इससे भी परेशानी हो रही है।
अमरोहा दैनिक रेल यात्री समिति के अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का कहना है कि अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए। इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। वहीं रेलवे प्रशासन का कहना है कि अभी काम चल रहा है। शेड में जल्द ही सीट लगवाई जाएंगी। जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
Trending Videos