{"_id":"69b7079aac35862eb603de0e","slug":"car-fired-upon-in-armed-arrest-case-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-159350-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: कार सवार युवकों पर फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: कार सवार युवकों पर फायरिंग के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर(अमरोहा)। थाना क्षेत्र में कार सवार दो युवकों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
यह घटना 23 फरवरी को हुई थी। थानाक्षेत्र के गांव धनौरी माफी निवासी ब्रजपाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका बेटा जतिन अपने दोस्त निशांत कुमार निवासी गांव सदरपुर के साथ कार से रजबपुर किसी काम से गया था।
काम निपटाकर दोनों जब वापस गांव लौट रहे थे, तभी झनकपुरी में अरुण के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे प्रियांशु निवासी गांव हाफिजपुर ने उन पर दो फायर कर दिए। हालांकि, इस हमले में दोनों युवक बाल-बाल बच गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। तभी से पुलिस प्रियांशु की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में शनिवार को रजबपुर पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी प्रियांशु गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया है। यह तमंचा वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से शकरपुर गांव की ओर जाने वाली नहर की पटरी के पास एक पॉलीथिन में लिपटा मिला था।
Trending Videos