सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Chargesheet filed against BJP leader for embezzling Rs 90 lakh

Amroha News: भाजपा नेता पर 90 लाख रुपये हड़पने के मामले में चार्जशीट दाखिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against BJP leader for embezzling Rs 90 lakh
विज्ञापन
अमरोहा। सरकारी विभागों के ठेकों में पार्टनरशिप के नाम पर करीब 90 लाख रुपये हड़पने के आरोपों में घिरे भाजपा नेता महमूद हसन उर्फ बब्बू मंसूरी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में शहर कोतवाली पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर उनके खिलाफ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी है। इससे पहले पुलिस ने इस मामले में एफआर (फाइनल रिपोर्ट) लगा दी थी लेकिन प्रोटेस्ट याचिका के बाद दोबारा विवेचना में उन्हें आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहमुल्ला आमान निवासी ठेकेदार मुरसलीन अहमद की शिकायत पर की है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने चार्जशीट की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, भाजपा नेता ने आरोपों को निराधार बताया है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed