सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Clash during the wedding procession; villager's house set on fire after intervention

Amroha News: चढ़त के दौरान मारपीट, बीच-बचाव पर ग्रामीण के घर लगाई आग

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 25 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Clash during the wedding procession; villager's house set on fire after intervention
विज्ञापन
मंडी धनौरा बछरायूं। शादी में चढ़त के दौरान बरातियों के बीच हुई मारपीट में बीच-बचाव करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। बीच-बचाव करने पर ग्रामीण के घर में आग लगा दी गई। उसके घर में रखे सोने-चांदी के जेवर लूट लिए गए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

मंगलवार की दोपहर धनौरा के गांव धनौरी खुर्द से मुकेश की बरात थाना बछरायूं के गांव कमालपुर काजी गई थी। मंगलवार दोपहर में चढ़त के दौरान बराती नाच गा रहे थे। डांस को लेकर बरातियों के दो गुटों में मारपीट हो गई। मारपीट में अफरातफरी मच गई। गांव की समंता देवी के परिजनों ने बरातियों के बीच मारपीट में बीचबचाव किया। सूचना मिलने पर 112 नंबर व थाना बछरायूं पुलिस मौके पर पहुंच गई। अफरातफरी में चढ़त बीच में ही बंद हो गई। दूल्हा शादी की रस्में पूरी करने के लिए वधू के घर चला गया। बरात शाम को वधू के साथ विदा हो गई। समंता देवी का आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने बरात विदा होने के बाद मंगलवार रात को उसके घर पर चढ़ाई कर दी। घर में आग लगा दी गई। घर में रखे सोने-चांदी के जेवर व सवा लाख रुपये लूट लिए गए। समंता देवी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वही सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed