{"_id":"6a3c3bd6c0429fc6c7096673","slug":"raised-slogans-against-the-liquor-shop-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-166685-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शराब की दुकान के विरोध में की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शराब की दुकान के विरोध में की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमरोहा। नारंगपुर में मंदिर व स्कूल के पास खोली गई शराब की दुकान के विरोध में ग्रामीणाें ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अन्य किसी स्थान पर दुकान खोले जाने की मांग की है।
बुधवार को नारंगपुर के तमाम ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला आबकारी अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि शराब की दुकान के कारण पढ़ने वाले बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। इसी के चलते बच्चों व महिलाओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मंदिर के पास शराब की दुकान होने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। शराब की दुकान पर भीड़ लगने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने शराब की दुकान किसी अन्य स्थान पर खोले जाने की मांग की है। इस दौरान हरस्वरूप सिंह, महेश कुमार गौतम, जगदीप कुमार, नरेंद्र सिंह, अजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, हेमलता सिंह आदि मौजूद रहे।