{"_id":"6a3c3b902e1896910605f453","slug":"the-three-missing-sisters-were-found-safe-in-haridwar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-166662-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: लापता हुईं तीनों बहनें हरिद्वार में सकुशल मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: लापता हुईं तीनों बहनें हरिद्वार में सकुशल मिलीं
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव चुचैला कलां से लापता हुईं तीनों सगी बहनें परिजनों से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थी। पुलिस ने बड़ी बहन से मिली सूचना के आधार पर तीनों को हरिद्वार हरकी पौड़ी से तलाश कर लिया है। पुलिस तीनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
गांव चुचैला कलां निवासी तीन सगी बहनें बीती 20 जून को घर से बगैर बताए कही चली गई थीं। इनमें दो नाबालिग हैं। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई पता नहीं लगा था। भाई ने गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस उनकी तलाश जुट गई। सीओ ने अंजलि कटारिया ने बताया कि तीनों बहनों को पुलिस ने हरिद्वार से बरामद कर लिया गया है। लापता हुई बड़ी बहन ने मुरादाबाद में रहने वाली अपनी बहन को फोन कर हरिद्वार में होने की जानकारी दी थी। बहन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने पर उसकी लोकेशन हरिद्वार की निकली। पूछताछ में फोन मालिक ने बताया कि हर की पौड़ी पर बैठी एक लड़की ने उससे फोन कराने का अनुरोध किया था। संवाद