सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   E-rickshaw overturns after being hit by a speeding vehicle, 12-year-old student killed, five injured

Amroha News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, 12 वर्षीय छात्र की मौत, पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 01 Apr 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after being hit by a speeding vehicle, 12-year-old student killed, five injured
विज्ञापन
डिडौली। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद सड़क पर ई-रिक्शा पलटने से घायल 12 वर्षीय छात्र अलफैज की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक ब्राह्मणों वाली मढ़ैया में अलीजान का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी आमना के अलावा चार बच्चे हैं। सोमवार की रात करीब 11 बजे अलीजान अपने परिवार के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर एक परिचित की बेटी की शादी में शामिल होने अमरोहा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-रिक्शा का खुद अलीजान चला रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा शाहपुर पैगंबर गांव के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में अलीजान का बेटा अलफैज गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। हरकोई मौके की तरफ दौड़ पड़ा। परिजन अलफैल को लेकर मुरादाबाद के निजी अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा अलीजान, अलीजान की पत्नी आमना, भतीजा गुड्डू और गुडडू की पत्नी नातिया और एक वर्षीय बेटा आवान घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक अलफैज कक्षा चार का छात्र था और उसके पिता अलीजान ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed