सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against five for renting out shops in mosque by making fake lease agreement

Amroha News: मस्जिद की दुकानों का फर्जी किरायानामा बनाकर किराए पर देने में पांच पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against five for renting out shops in mosque by making fake lease agreement
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में मस्जिद की दुकानों का फर्जी किरायानामा तैयार कर उन्हें किराए पर देने की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Trending Videos


घटना नगर के मोहल्ला लकड़ा स्थित मस्जिद अब्दाल मोहम्मद से जुड़ी है। यह मस्जिद वक्फ संपत्ति के अंतर्गत आती है। मोहल्ला निवासी शाहनवाज हैदर वर्ष 2023 में इस मस्जिद के मुतवल्ली नियुक्त किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ला दानिशमंदान निवासी सैयद अरमान बानो और मोहल्ला बगला निवासी सैयद अफजाल अहमद ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर मस्जिद की एक दुकान को मोहल्ला मेहम्मदी सराय निवासी हरिगोविंद गिरी की पत्नी सुनीता गिरी को किराए पर दे दिया। बताया गया कि इस फर्जी किरायानामे में मोहल्ला लकड़ा निवासी राम सिंह और मोहल्ला बगला निवासी बाकर रजा को गवाह के रूप में दर्शाया गया है। जब इस पूरे प्रकरण की जानकारी मुतवल्ली शाहनवाज हैदर को हुई, तो उन्होंने इसकी शिकायत वक्फ बोर्ड से की और कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ बोर्ड के निर्देश पर डीएम ने एक जिला स्तरीय जांच टीम गठित की गई। टीम की जांच में सामने आया कि संबंधित किरायानामा फर्जी तरीके से तैयार किया गया है। इसके बाद शाहनवाज हैदर ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर सैयद अरमान बानो, सैयद अफजाल अहमद, सुनीता गिरी, बाकर रजा और राम सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed