सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Two Youths Die in Bike Collision in Shahabad; Farmer Electrocuted in Hasanpur

UP: शाहबाद में दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, हसनपुर में सिंचाई करने गए किसान की करंट से जान गई

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 04 May 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
सार

शाहबाद में बाइकों की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। तीसरे युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, हसनपुर में करंट लगने से किसान की माैत हो गई। 

UP: Two Youths Die in Bike Collision in Shahabad; Farmer Electrocuted in Hasanpur
शाहबाद में घटना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शाहबाद क्षेत्र में रविवार देर रात चंदौसी रोड पर लश्करगंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में आकाश (22) और इरशाद (40) की मौत हो गई। इसमें तीसरा युवक रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, हिम्मतपुर गांव निवासी इरशाद अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

Trending Videos


इसी दौरान दूसरी ओर से पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कादर निवासी आकाश अपनी बाइक से आ रहा था। उस पर मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के खड़गपुर बाजे गांव निवासी रिंकू सवार था। दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान आकाश ने भी दम तोड़ दिया। रिंकू की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भेज दिया है।

सिंचाई करने गए किसान की करंट से मौत
हसनपुर क्षेत्र के गांव भैंसरोली में गन्ने की फसल की सिंचाई करने गए किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। क्षेत्र के गांव भैंसरोली में किसान हरिराज सिंह(40) का परिवार रहता है। वह रविवार देर शाम अपने गन्ने के खेत की सिंचाई करने गए थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उन्होंने ट्यूबवेल चालू करने के लिए बटन पर अंगुली रखी। तभी करंट ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। करंट लगने से किसान बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। कई घंटे बाद भी जब हरिराज वापस घर नहीं लौटे।

परिजन खोजबीन करते हुए खेत पर पहुंचे, जहां बेहोशी की हालत में किसान को देखा तो होश उड़ गए। परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी चंद्रकोर, मोहित (12), सरिता (7) और तीन माह के मासूम रोहित को छोड़ गए हैं।

सोमवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed