सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Two groups clash in Latifpur, FIR registered against 11 people

Amroha News: लतीफपुर में दो पक्षों में मारपीट, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash in Latifpur, FIR registered against 11 people
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र के गांव लतीफपुर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालात संभाले। मामले में दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

गांव के रहने वाले रोनी कुमार का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने घर से घेर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह घेर के गेट पर पहुंचे, वहां पहले से मौजूद गांव के ही जय कुमार, अंकित, प्रिसं, जोनी, अनुज, मोनू, राहुल और नितिन ने रोक लिया। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शोर मचाने पर जब मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से निपान्शु उर्फ दीपान्शु का आरोप है कि उसी दिन सुबह करीब 10:30 बजे वह गांव में जय कुमार के घर सामान लेने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में रोनी और जोनी तथा आकाश ने घेर लिया और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि दोनों के जय कुमार, अंकित, प्रिसं, जोनी, अनुज, मोनू, राहुल, नितिन, रोनी, जोनी और आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed