सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Married woman attacked for rejecting love proposal, FIR against two

Amroha News: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर विवाहिता पर हमला, दो पर प्राथमिकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Married woman attacked for rejecting love proposal, FIR against two
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र में एकतरफा प्रेम प्रस्ताव का विरोध करने पर विवाहिता पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली विवाहिता निजी अस्पताल में कार्यरत थी। उसी अस्पताल में मोहल्ले का ही शाहवेज भी काम करता था। आरोप है कि करीब तीन माह पूर्व शाहवेज ने विवाहिता से बातचीत शुरू की और बाद में उससे प्रेम का इजहार कर दिया। विवाहिता ने इस प्रस्ताव का विरोध किया जिस पर अस्पताल स्टाफ ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। इसके बावजूद आरोपी ने विवाहिता का पीछा नहीं छोड़ा। बताया गया कि शाहवेज लगातार विवाहिता के मोबाइल पर कॉल करने के साथ ही व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर उस पर प्रेम संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा। इस हरकत से परेशान होकर विवाहिता ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर 28 अप्रैल की शाम शाहवेज अपने साथी शादाब मलिक के साथ विवाहिता के घर में जबरन घुस आया। दोनों ने महिला के साथ मारपीट की और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो दोनों आरोपी भाग गए। घटना के बाद कुछ दिनों तक मामले को लेकर पंचायत चलती रही, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर शनिवार को पीड़िता ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर शाहवेज और शादाब मलिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed