सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against salesman and operator for selling liquor at higher prices

Amroha News: अधिक दाम पर शराब बेचने के मामले में सेल्समैन और संचालक पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 20 Mar 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
FIR against salesman and operator for selling liquor at higher prices
विज्ञापन
डिडौली। आबकारी विभाग की गोपनीय जांच में जोया की कम्पोसिट मदिरा दुकान पर ओवर रेटिंग पकड़ी गई। निर्धारित मूल्य से दस रुपये अधिक कीमत पर शराब बेचने की पुष्टि के बाद सेल्समैन और दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Trending Videos

आबकारी निरीक्षक चेतना पंवार ने बताया कि आयुक्त कार्यालय से प्राप्त शिकायत के आधार पर जोया के मोहल्ला खेड़ा स्थित कम्पोसिट मदिरा दुकान पर 31 जनवरी की सुबह करीब 10:37 बजे टेस्ट परचेजिंग कराई गई। इस दौरान कैश प्रीमियम ग्रेन वोडका की बोतल पर दस रुपये अधिक वसूले गए। जांच में सामने आया कि दुकान पर मौजूद सेल्समैन संजीव कुमार निवासी देहरी जट थाना रजबपुर और संचालक पंकित प्रूथी निवासी मेरठ द्वारा जानबूझकर आबकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में सेल्समैन और दुकान संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed