सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard devoured two animals, creating panic among people

Amroha News: तेंदुए ने दो पशुओं को बनाया निवाला, लोगों में दहशत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Leopard devoured two animals, creating panic among people
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में तेंदुए ने तीन पशुओं को अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष गांव के बाहर पड़े मिले हैं। मौके पर तेंदुए के पंजे के निशान भी नजर आए। तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए गंभीर नहीं है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।
Trending Videos

क्षेत्र के कई गांवों में तेंदुए की दहशत बरकरार है। लोग अपने खेतों पर अकेला जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सोमवार की रात तेंदुआ ग्राम मोहद्दीनपुर में भाकियू नेता मुन्नू गुर्जर के पालतू कुत्ते व उसके बच्चों को उठाकर ले गया। उनके अवशेष बाहर पड़े मिले हैं। गांव के ही मनोज कुमार के बछड़े को भी तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष भी सुबह गांव के बाहर पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने तेंदुए को देखने का दावा किया है। इससे पहले तेंदुए ने ग्राम झुंडपुरा निवासी गुरदीप सिंह के पालतु कुत्ते को अपना शिकार बना लिया था। फतहउल्लापुर में भी विदेशी नस्ल के कुत्ते का तेंदुआ शिकार कर चुका है। नीलीखेड़ी गांव में भी छुट्टा घूूम रहे बछड़े को भी अपना निवाला बना लिया था। ग्रामीणाें ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed