{"_id":"69cc327a9c631f07420acecf","slug":"toll-rates-hiked-from-midnight-digital-payment-mandatory-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-160557-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधी रात से टोल दरों में हुई बढ़ोतरी, डिजिटल भुगतान अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधी रात से टोल दरों में हुई बढ़ोतरी, डिजिटल भुगतान अनिवार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही हाईवे पर सफर महंगा हो गया है। हाईवे पर स्थित जोया टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की नई दरें मंगलवार रात आधी रात से लागू कर दी गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद वाहन चालकों को अब पहले से अधिक भुगतान करना पड़ेगा। टोल दरों में औसतन पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। इस बार से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर रहेगा।
नई दरों के अनुसार, कार, जीप और वैन पर पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि वापसी यात्रा के लिए 110 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। हल्के वाणिज्यिक वाहनों का शुल्क 115 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। बस और ट्रक का टोल 245 रुपये से बढ़कर 250 रुपये हो गया है। तीन एक्सल वाले वाणिज्यिक वाहनों के लिए अब 275 रुपये देने होंगे, जो पहले 265 रुपये था। इसी तरह भारी वाहनों के लिए टोल 385 रुपये से बढ़ाकर 395 रुपये कर दिया गया है, जबकि ओवरसाइज वाहनों के लिए 470 रुपये से बढ़ाकर 480 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
मासिक पास की दर भी बढ़ाकर 2475 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही एक अहम बदलाव यह किया गया है कि एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब वाहन चालकों को केवल डिजिटल माध्यमों से ही टोल टैक्स का भुगतान करना होगा, जिससे पारदर्शिता और तेजी सुनिश्चित करने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि जोया टोल प्लाजा से प्रतिदिन औसतन करीब 20 हजार छोटे वाहन गुजरते हैं। हालांकि, टोल दरों में वृद्धि के बावजूद यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं अभी भी सीमित हैं। टोल दरों में बढ़ोतरी से आम वाहन मालिकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जोया टोल प्लाजा की नई दरें
वाहन
एकल यात्रा
आना-जाना
मासिक पास कार
जीप और वैन
75
110 2475
हल्के व्यावसायिक वाहन
120
180
3995
ट्रक-बस
250
375
8370
थ्री-एक्सल व्यावसायिक वाहन
275
410
9130
बड़े वाहन
480
720
15980
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos