{"_id":"69cc323991e4131fd7044afc","slug":"the-crowd-of-consumers-outside-gas-agencies-is-not-decreasing-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-160588-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गैस एजेंसियों के बाहर कम नहीं हो रही उपभोक्ताओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गैस एजेंसियों के बाहर कम नहीं हो रही उपभोक्ताओं की भीड़
हसनपुर/नौगावां सादात। जिले में रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नौगावां सादात क्षेत्र में पिछले दस दिनों से गैस आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है, जबकि हसनपुर शहर में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं। यहां गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
Trending Videos
कड़ी धूप में लाइन में खड़े होकर इंतजार करना लोगों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। कई उपभोक्ता सुबह से ही एजेंसी के बाहर पहुंच जाते हैं, लेकिन गैस की सीमित उपलब्धता के कारण सभी को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लगातार बनी इस समस्या को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वह जल्द से जल्द नियमित आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं। हसनपुर में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। यहां दोनों गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। सुबह होते ही लोग केवाईसी और बुकिंग के लिए पहुंच जाते हैं, जिससे एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है। बताया जा रहा है कि नगर की एक गैस एजेंसी पर पिछले दो दिनों से गैस वितरण नहीं हुआ है, जबकि दूसरी एजेंसी पर वितरण जारी है। हालांकि, वहां भी भीड़ अधिक होने के कारण उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। गैस वितरण में लापरवाही को लेकर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय द्वारा पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, जिसके बाद वितरण व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हुआ, लेकिन केवाईसी और बुकिंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। गैस एजेंसी के संचालक दिनेश गौतम का कहना है कि वितरण व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि जब तक नियमित सप्लाई बहाल नहीं होती, तब तक उनकी परेशानी कम नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।