{"_id":"69addb60bdc5fb294c0bc3b7","slug":"fir-registered-against-ten-in-three-cases-of-assault-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-158886-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मारपीट के तीन मामलों में दस पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मारपीट के तीन मामलों में दस पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र में मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगरौला निवासी पुरुषोत्तम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भांजे राजपाल के साथ गांव पहाड़पुर वक्काल में खेत पर पानी चला रहा था। इसी दौरान पहाड़पुर वक्काल के खेमचंद, मुकेश, राजेंद्र व कन्हैया ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उधर उझारी के मोहल्ला कुम्हारान निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी अनीता के साथ घर पर होली का त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान पुनीत, पप्पू, पाती व अजय ने नशे की हालत में घर में घुसकर मारपीट की। देहरा मिलक निवासी आयशा ने बताया कि बच्चों के झगड़े को लेकर गांव के नियाजुद्दीन, खुशानुद्दीन ने मारपीट की। चारों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
Trending Videos