सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gender equality is a strong foundation of Indian democracy: Civil Judge

लैंगिक समानता भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है : सिविल जज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gender equality is a strong foundation of Indian democracy: Civil Judge
विज्ञापन
मंडी धनौरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से तहसील के सभागार में एक मुट्ठी आसमान थीम पर विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकार, सुरक्षा से जुड़े कानूनों व डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में आए सिविल जज अभिषेक कुमार व्यास ने कहा कि लैंगिक समानता भारतीय लोकतंत्र की मजबूत नींव है।
Trending Videos

कार्यशाला में सिविल जज ने कहा कि भारतीय संविधान में महिलाओं को समानता का अधिकार, भेदभाव से संरक्षण और समान अवसर प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मीडिया व जागरूक नागरिकों की अहम भूमिका है। कार्यशाला में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी व साइबर उत्पीड़न से बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश सिंह ने एक मुट्ठी आसमान विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा व बगैर सहमति यौन संबंध बनाना गंभीर अपराध है। इस अवसर पर आगामी 14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी देते हुए इसका लाभ उठाने की अपील की गई। इस मौके पर लोकमान सिंह, शशि सिंह, प्रीति, राजबाला, ऋतिक चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed