सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A pack of ferocious dogs attacked a young man

Amroha News: खूंखार कुत्तों के झुंड ने युवक पर किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
A pack of ferocious dogs attacked a young man
विज्ञापन
नौगावां सादात। शहर में कुत्तों के झुंड ने रास्ते में जा रहे मोहम्मद आरिफ पर हमला कर दिया। उन्हें नोंचकर लहूलुहान कर दिया। दिनदहाड़े बुद्ध बाजार क्षेत्र में हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
Trending Videos

बुद्ध बाजार निवासी मोहम्मद आरिफ मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। मंगलवार को अपने नगर के सभासद राशिद के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही मोहम्मद आरिफ कुछ दूरी पर पहुंचे, तभी तीन से चार खूंखार कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से आरिफ जमीन पर गिर पड़े और कुत्ते उन्हें काटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को भगाकर मोहम्मद आरिफ को बचाया। परिजनों ने घायल आरिफ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और खूंखार कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे राहगीरों और बच्चों को खतरा बना रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed