सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Shopkeeper cheated of Rs 5,000

Amroha News: दुकानदार से पांच हजार की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper cheated of Rs 5,000
विज्ञापन
डिडौली। थाना क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी अकील अहमद से साइबर ठग ने खुद को इंडियन आर्मी का जवान बताकर पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

अकील अहमद का आरोप है कि फोन कर 100 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर दिया और खुद को आर्मी का जवान बताया। उसने एटीएम से भुगतान नहीं होने का बहाना बनाते हुए बारकोड भेजने को कहा। साइबर ठग की बातों में आकर अकील अहमद ने अपने भतीजे के मोबाइल से दो बार में कुल पांच हजार रुपये भेज दिए। पैसे भेजने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed