सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   If there is no improvement in the power system, then hunger strike will be held on 17th.

Amroha News: बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 17 को अनशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
If there is no improvement in the power system, then hunger strike will be held on 17th.
विज्ञापन
अमरोहा। भाकियू शंकर ने जिले में खराब विद्युत व्यवस्था को लेकर विद्युत विभाग को चेतावनी दी है। अधीक्षण अभियंता विष्णु दयाल और अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा से संगठन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर समस्याओं को उठाया। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर 17 मार्च को गजरौला में अनशन करने की चेतावनी दी है।
Trending Videos


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि जनपद के डिडौली क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। कई स्थानों पर एचटी लाइनों के स्पैन बहुत लंबे होने के कारण आए दिन तार टूट जाते हैं, जिससे किसानों की फसल जलने का खतरा बना रहता है। जनहानि की आशंका भी बनी रहती है। इस समस्या से विभाग को करीब एक वर्ष पहले भी अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डिडौली क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की जाए। इसके अलावा ओवरलोड ट्रांसफार्मरों और अतिभारित उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाए। उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन ने आरोप लगाया कि नए घरेलू कनेक्शन पर 5031 रुपये लेने के बावजूद मीटर चार्ज के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है। सोलर रूफ योजना के उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भी भारी अनियमितताएं हैं, जिसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो। लंबित निजी नलकूप कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने तथा संविदा कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड और नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग भी की। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 17 मार्च को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण कार्यालय गजरौला पर अनशन और आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed