सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR lodged for molesting a mentally challenged woman

Amroha News: मानसिक रूप से कमजोर महिला से अभद्रता के मामले में प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 09 Mar 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for molesting a mentally challenged woman
विज्ञापन
अमरोहा। नगर कोतवाली क्षेत्र के बेगम सराय मोहल्ले में मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ अभद्रता के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुट गई है।
Trending Videos

छह मार्च की रात दरोगा संजीव कुमार कांस्टेबल मिंटू कुमार के साथ वांछित आरोपियों की तलाश और क्षेत्र में गश्त पर थे। तभी मच्छरट्टा चौकी क्षेत्र के आंबेडकर चौक के पास पहुंचे। यहां जानकारी मिली कि तीन और चार मार्च की रात बेगम सराय मोहल्ले में कुछ अज्ञात लोगों ने एक मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ लोगों ने महिला को रोककर खंभे से बांधने का प्रयास किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed