फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five members of an inter-district bike-stealing gang apprehended by the police.

Amroha News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के पांच सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five members of an inter-district bike-stealing gang apprehended by the police.
बछरायूं। थाना पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक व उनके पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद किए गए सामान की कीमत करीब सात लाख रुपये हैं। पकड़े गए चोरों ने चोरी की कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि बीती आठ जून को ग्राम घेरकुंडा के पास गांव देहरी बुजुर्ग निवासी प्रीतम सिंह का मोबाइल फोन छीनने की घटना हुई थी। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ में लगी हुई थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना व सर्विलांस के आधार पर शनिवार की सुबह ग्राम तोमड़ा के पास चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे पांच युवकों को थाने लाकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रोबिन व मनीष निवासी ग्राम मोहदीनपुर, दीपक निवासी ग्राम शाहबाजपुर थाना धनौरा व रोहित व रोहित सिंह निवासी ग्राम मोहनपुर थाना बछरायूं बताया। उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की तीन बाइक व कई बाइकों के स्पेयर पार्ट्स बरामद किए गए। बरामद किए गए सामान की अनुमानित कीमत करीब सात लाख रुपये है। सीओ के अनुसार पकड़े गए चोर गढ़मुक्तेश्वर व आसपास के इलाके से बाइक चोरी कर उनके स्पेयर पार्ट्स बाजार में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed